सभी स्‍कूलों में KG से 12वीं तक की कक्षाएं 6 जनवरी तक रहेंगी बंद

झारखंड
Spread the love

  • विद्यालय प्रबंधन को निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने विशेष बुलेटिन में झारखंड में अगले आदेश तक के लिए भारी ठंड एवं शीतलहरी से संबंधित चेतावनी जारी किया है। येलो जोन की श्रेणी में रांची जिला को चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की संभावना व्यक्त की गयी है। इसके मद्देनजर रांची ज‍िले में सभी स्‍कूलों में KG से 12वीं तक की कक्षाएं 6 जनवरी तक बंद रहेंगी।

इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / गैर-सरकारी / निजी विद्यालयों में KG से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 5 से 6 जनवरी, 2026 तक जिला प्रशासन ने स्थगित कर दिया है।

विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे उल्लेखित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे। 10 वीं एवं 12वीं की कक्षाओं का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार करेंगे।

जानकारी हो कि सरकारी विद्यालय शीतकालीन छुट्टियां के लिए 5 जनवरी तक पहले से ही बंद हैं। 6 जनवरी को सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे। विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों को निष्पादित करेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK