पटना। बिहार की राजधानी पटना में हुई NEET छात्रा की हत्या की CBI जांच होगी। बिहार सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले की CBI जांच का आग्रह किया है।”
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “सरकार की नीयत साफ है। हमने ईमानदारी से जांच करने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं था इसलिए मामले की CBI से जांच कराने का फैसला लिया गया। पूरी तरह से न्याय मिले, ये सरकार सुनिश्चित कर रही है।”
बताते चलें कि जनवरी की शुरुआत में पटना के चितरागुप्त नगर इलाके में स्थित एक प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में एक NEET परीक्षा की तैयारी कर रही 17-18 साल की छात्रा को बेहोशी की हालत में पाई गई। पुलिस को सूचना 6 जनवरी को मिली थी।
उसे तुरंत अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन कई दिनों की इलाज के बाद 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई।
शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या की सम्भावना भी जताई, लेकिन परिवार ने यौन उत्पीड़न और हत्या के संदेह के साथ आरोप लगाए।
फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में छात्रा के कपड़ों पर पुरुष वीर्य (semen) पाए जाने की पुष्टि हुई है, जिससे यौन उत्पीड़न (rape) की आशंका और मजबूत हुई है।
पोस्ट-मॉर्टम में सिर, गर्दन और शरीर पर गंभीर चोटें और गले पर दबाव/घुटन के निशान मिले, जिससे हत्या का संदेह बढ़ा।
फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद, पुलिस ने शाम्भु गर्ल्स होस्टल के मालिक को गिरफ्तार किया है। एक SHO और एक सब-इंस्पेक्टर को जांच में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।
पुलिस ने अब तक कई लोगों से पूछताछ कर DNA सैंपल और अन्य सबूत एकत्र किए हैं।
स्थानीय पुलिस का पहला रुख आत्महत्या था, लेकिन बाद में विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई।
छात्रा के परिजनों ने आत्महत्या के दावे को खारिज किया है। हत्या और पुलिस की गड़बड़ी का आरोप लगाया है। छात्रों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किए।
हाल ही में बिहार सरकार ने CBI (सीबीआई) से इस मामले की जांच करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। राज्य सरकार का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की आवश्यकता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


