- डेली मार्केट एवं जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में नुक्कड नाटक आयोजित
रांची। न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष (झालसा) सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के नेतृत्व में युवाओं को नशा से बचाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 5 से 12 जनवरी, 2026 तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नालसा के तत्वावधान में संचालित योजना ‘डॉन-2025’ के तहत हो रहा है।
इस आलोक में 11 जनवरी, 2026 को नालसा एसओपी को ध्यान में रखते हुए शपथ और स्टेकहोल्डर को-ऑर्डिनेशन के ज़रिए ड्रग्स के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सामूहिक प्रतिबद्धता को मज़बूत किया गया। इस अवसर पर एनसीबी के “ज़िंदगी को हां कहो, ड्रग्स को ना” ई-शपथ में बड़े पैमाने पर भागीदारी की गयी।
छात्रों, एनसीसी/एनएसएस वॉलंटियर्स और यूथ क्लबों की भागीदारी की गयी। माता-पिता, शिक्षकों और एनजीओ के साथ बातचीत की बैठकें हुई। नशा मुक्ति केंद्रों और काउंसलर्स के साथ जुड़ाव किया गया। समुदाय-आधारित रोकथाम रणनीतियों को मज़बूत किया गया। जेलों/ऑब्ज़र्वेशन होम्स में शपथ समारोह आयोजित किया गया।
ज्ञात हो कि नालसा एसओपी के तहत संप्रेक्षण गृह डुमरदगा और बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में नशामुक्ति अभियान को लेकर जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। लोगों को शपथ भी दिलाई गई।
संप्रेक्षण गृह में गृह के हाउस मास्टर, कर्मचारी, पीएलवी बेबी सिन्हा एवं सत्यम कुमार उपस्थित रहे। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल सुपरिन्टेन्डेन्ट, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, जेल के कर्मचारी और जेल पीएलवी सुषमा टोप्पो, प्रदीप नाग, आरती कुमारी उपस्थित रहे।
डेली मार्केट और जयपाल सिंह मुंडा पार्क परिसर में नालसा ‘डॉन योजना-2025’ के तहत नुक्कड़-नाटक का भी आयोजन भी किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नालसा डॉन योजना-2025 के बारे में जानकारी दी गयी।
नुक्कड़ नाटक टीम में निर्देशक व अभिनेता अशोक गोप, साथी कलाकार हिमांशु, रोहित, धर्मेंद्र कश्यप, सुमंत, वर्षा एवं शर्मिष्ठा उपस्थित थे। इसमें नालसा ‘डॉन’ योजना-2025 के प्रचार-प्रसार टीम ने सक्रिय भूमिका निभायी। यह जानकारी डालसा सचिव राकेश रौशन ने दी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


