पिठोरिया। नीरजा सहाय डीएवी में कक्षा दशम के छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा में उज्ज्वल प्रदर्शन के लिए विद्यालय में आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंत्रोचारण एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रात: कालीन हवन-पूजन में बच्चे सम्मिलित हुए।
शिक्षक हराधन रॉय और सूर्यांशु रॉय द्वारा सुमधुर गीत उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए गाया गया। अभिभावकों और शिक्षको ने पुष्प वर्षण कर आशीर्वाद दिया। इसके बाद कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने नृत्य द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्राचार्या किरण यादव ने उनके आलोकित भविष्य की कामना की। मेहनत और ईमानदारी से अपना कार्य करने को कहा। स्वस्थ और खुश रहने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरीय शिक्षिका श्रीमती श्वेता सिन्हा ने किया। इस अवसर पर डीएवी आनंदस्वामी की प्राचार्या श्रीमती ऋषु चौधरी की उपस्थिति रही।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


