अंकुर क्लब ने वार्षिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। डोरंडा के नार्थ ऑफिस पाड़ा स्थित अंकुर क्लब ने जे.एम.जे. स्कूल परिसर में 11 जनवरी, 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। अंकुर क्लब का उद्देश्य मानव कल्याण है। इस उद्देश्य के तहत प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर, कंबल वितरण, बच्चों में गिफ्ट वितरण का आयोजन किया जाता है।

रक्तदान शिविर के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच भी की गई। बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन स्वामी रामकृष्ण मिशन के अंतरानन्द महाराज और भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी भूतशनन्द महाराज ने किया।

इस कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल, अंशुल शरण (अध्यक्ष, युगांतर भारती), श्रीमती सीमा शर्मा (भाजपा नेत्री), एच.जी. मधुसूदन मुकुंद प्रभु (महाप्रबंधक, इस्कॉन), जे.एम.जे. हाई स्कूल से सिस्टर विकासलता (प्रधानाचार्य), राज अस्पताल टीम, श्रीमती देविका सेनगुप्ता, डॉ. गौतम दत्ता, श्यामल चटर्जी, अमिताभ कुमार सिन्हा, तुषार करण शीट आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन अंकुर क्लब की ओर से बासुरीपाल, प्रेमांशु शेखर दास, रमेश धारा, तापस जाना, परिमल पाल, किशोर मांझी, तरुण घोष, दिलेश्वर महतो, पीयूष सामंता, सीताराम सल्ले, संजय कुमार, तापस कांडर, बरीन पान, देवराज सेनगुप्ता, रमन प्रसाद, सुबरतो, तपन, रिक्ता, साबोनी, सुप्रिया, निवेदिता, सुमोना एवं सुजाता ने किया। मोहल्ले के विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे।

इस वर्ष ब्लड डोनर्स की संख्या 51, नेत्र जांच की संख्या 62, हेल्थ जांच की संख्या 65 एवं शिट एंड ड्रॉ में प्रतिभागियों की संख्या 70 रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK