लिव इन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका के किए दो टुकड़े, मन नहीं भरा तो किया ये भी

झारखंड अपराध
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। झारखंड के गुमला जिले से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आमती पानी इलाके में युवक ने एक युवती की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उत्तर दिया। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में एक साथ रह रहे थे।

हत्या के आरोपी युवक ने उक्त महिला के शरीर पर लगातार कई वार कर महिला के दो टुकड़े कर दिये। इसके बाद भी उसे संतुष्टि नहीं मिला तो उसके एक आंख को भी निकाल दिया। बताया जाता हैं कि‍ दोनों प्रेमी-प्रेमिका लिव इन रिलेशन में रह रहे थे।

उक्त दोनों पति-पत्नी अपने ही गांव के जंगल में लकड़ी लाने गए थे। इसी क्रम में दोनों के बीच किसी विवाद को लेकर हो गया। इससे गुस्‍साए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उत्तर डाला। हत्या करने के बाद भी उक्त घटनास्थल पर ही उपस्थित रहा।

मृतिका की पहचान असिखा कुमारी उर्फ पूजा (19) के रूप में हुई है। आरोपी का नाम बुधेश्वर असुर बताया जा रहा है। दोनों आदिम जनजाति समुदाय से हैं।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही गुरदरी थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी बुधेश्वर असुर को गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

इस संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस हर पहलु और गहराई से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *