- भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को सम्मान देने की पहल
रांची। एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड द्वारा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रांची के तत्वावधान में आयोजित वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन के प्रथम चरण का शुभारंभ 18 दिसंबर, 2025 को राज्य के तीन विभिन्न स्थानों से किया गया। लातेहार में साइक्लोथॉन को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
गुमला में इस कार्यक्रम का शुभारंभ बी.एन. जलान कॉलेज, सिसई के प्राचार्य डॉ. अमिताभ भारती ने किया। वहीं तोरपा में साइक्लोथॉन को खूंटी पुलिस अधीक्षक ने रवाना किया। तीनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठ सेना अधिकारियों, एनसीसी कैडेटों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
लातेहार मार्ग पर साइक्लोथॉन का नेतृत्व कर्नल आर.आर.एस. सिंह, कमांडिंग ऑफिसर, 12 बिहार बटालियन एनसीसी कर रहे हैं। तोरपा मार्ग पर कर्नल अनिल कुमार, कमांडिंग ऑफिसर, 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी और गुमला मार्ग पर लेफ्टिनेंट कर्नल पी बी शर्मा, 46 झारखंड बटालियन एनसीसी के नेतृत्व में दल आगे बढ़ रहा है।
प्रत्येक दल में स्थायी प्रशिक्षक स्टाफ और छह एनसीसी कैडेट्स (जिनमें तीन बालिका कैडेट्स शामिल हैं) हैं, जिन्हें प्रत्येक मार्ग पर प्रशासनिक स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त है। यह साइक्लोथॉन “शौर्य के कदम, क्रांति की ओर” विषय के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को सम्मान देना और फिटनेस, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।
मांडर, लोहरदगा एवं उलिहातू में रात्रि विश्राम के बाद साइक्लोथॉन दल 19 दिसंबर 2025 को रांची की ओर अंतिम चरण की यात्रा प्रारंभ करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


