मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में वीर बाल दिवस का आयोजन

झारखंड
Spread the love

गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में वीर बाल दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शुक्रवार को मनाया गया। यह दिवस सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों – बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए योग कार्यक्रम एवं 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में तौशिफ आलम ने प्रथम, विकास टोप्पो ने द्वितीय और विवेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग में श्रिस्टी कुजूर प्रथम, इप्सिता पधान द्वितीय एवं स्राबनी सागरिका समल तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कस्तूरी चट्टोपाध्याय के दिशा-निर्देश में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता सहित अन्य सभी सहायक प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं ने बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK