जमशेदपुर (Jharkhand)। झारखंड के जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है।
जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 1 जनवरी, 2024 की अहले सुबह हुई। यहां के साई मंदिर गोल चक्कर के समीप करीब 5 बजे एक कार (JH 05 AT 3482) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद लोहे के पोल और पेड़ से टकरा गई।
कार में आदित्यपुर के रहने वाले 8 लोग सवार थे। सभी पिकनिक मनाने मरीन ड्राइव की तरफ जा रहे थे। घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में छोटू यादव, हेमंत कुमार, सूरज कुमार, मोनू महतो, शुभम कुमार भी शामिल हैं।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद उसे परखच्चे उड़ गए। कार की हालत देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन के माध्यम से कार को वहां से निकाला।
सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।