झारखंड में नकली और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों की अब खैर नहीं

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड में नकली और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों की अब खैर नहीं है।

इन दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सीआईडी ने एक अहम निर्देश जारी किया है। सीआईडी आईजी ने सभी जिले के डीसी और एसपी को तत्काल प्रभाव से एक विशेष संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

यह कार्रवाई मुख्य रूप से हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका सुनील कुमार महतो बनाम झारखंड राज्य व अन्य के संदर्भ में की जा रही है।

इस याचिका में राज्य में अवैध रूप से नकली दवाओं और नियंत्रित व प्रतिबंधित दवाओं के वितरण में अनियमितता का मुद्दा उठाया गया है।

सीआईडी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ड्रग इंस्पेक्टर और जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम तत्काल गठित की जाए।

पांच दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर जिले में स्थित सभी औषधि प्रतिष्ठानों की व्यापक जांच की जाए। इस दौरान स्टॉक पंजी का मिलान, खरीद एवं बिक्री दस्तावेजों का सत्यापन और विशेष रूप से नियंत्रित दवाओं के संदर्भ में बिना चिकित्सीय सलाह के बिक्री की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस विशेष अभियान के संबंध में की गई कार्रवाई का रिपोर्ट जल्द से जल्द सीआईडी को सौंपना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK