राजेश कुमार मिश्रा
गया जी (बिहार)। गया जी विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौंवी बार विधायक चुने गए भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बने। उनके विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर स्थानीय होटल में रविवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें सम्मानित किया। चैंबर अध्यक्ष बिपेंद्र अग्रवाल ने सभा की अध्यक्षता की।
संरक्षक डॉ कौशलेंद्र प्रताप ने सभा को संचालित किया। चैंबर की महिला सदस्यों श्री मतिऊषा डालमिया,श्रीमती किरण प्रकाश,श्रीमती शुभ्रा गुप्ता ने पुष्प गुच्छों से डॉ प्रेम कुमार का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्र गान, स्वागत गान और राष्ट्र गीत का मंचन दिनेश और उनकी टीम ने किया।
स्वागत करते हुए डॉ कौशलेंद्र प्रताप ने गया के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में बताया। चैंबर अध्यक्ष बिपेंद्र अग्रवाल, महासचिव सुनील कुमार और चैंबर के पूर्व अध्यक्षों, पदधारियों, सदस्यों के साथ साथ विभिन्न संगठनों ने विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन और स्वागत किया।
इन संगठनों में मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, बुलियन एसोसिएशन,शेरघाटी चैंबर ऑफ कॉमर्स, गया जिला खाद्यान्न विक्रेता संघ, गया जिला दवा विक्रेता संघ, रेड क्रॉस सोसायटी, आर्किटेक्ट एसोसिएशन, बिल्डर एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, भोजन मिष्ठान्न विकेट संघ, अग्रवाल सेवा समिति,वस्त्र उद्योग बुनकर समिति, इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन, बिहार ट्रेड एसोसिएशन,एफ एम सी जी एसोसिएशन, मार्बल टाइल्स एसोसिएशन, जैन समाज गया जी के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
मौके पर डॉ प्रेम कुमार ने गया जी की समस्याओं के निराकरण, विकास कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गए कार्य एवं योजनाओं से गया के सर्वांगीण विकास के बारे में बताया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


