रांची। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झारखंड में लंबित नगर निकाय चुनाव पर चर्चा हुई।
इसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की मंशा निकाय चुनाव कराने की नहीं है। इसलिए लगातार बहानेबाजी कर चुनाव टालने का प्रयास हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि निकाय चुनाव नहीं होने से जनता की बुनियादी और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जनप्रतिनिधि नहीं होने से निकायों में ऑफिसर शाही हावी है।
मरांडी ने राज्य के 49 नगर निकायों (22 नगर पंचायत, 18 नगर परिषद और 9 नगर निगम) में शीघ्र चुनाव कराने की मांग की।
मरांडी ने कहा कि चुनाव दलीय आधार पर और ईवीएम से कराया जाना चाहिए। दलीय आधार पर चुनाव होने से नित्य सामाजिक राजनीतिक कार्यों में जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनाव का अवसर मिलता है।
इनके पास समाज-जीवन की समस्याओं और उनके समाधान के प्रयासों का प्रत्यक्ष अनुभव होता है, जिसका लाभ एक जन प्रतिनिधि बनने पर जनता को मिलता है।
बाबूलाल ने घोषणा की कि भाजपा कार्यकर्ता इन मांगों को लेकर 5, 6 और 7 जनवरी को सभी नगर निकाय क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन करेंगे और महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


