निकली छात्र अधिकार पदयात्रा, डीसी को सौंपा मांग पत्र

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से नामधारी कॉलेज के प्रांगण से सोमवार को छात्र अधिकार पदयात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व JLKM के जिला सचिव पंकज कुमार यादव ने किया। पदयात्रा मार्च करते हुए शहर के रंका मोड़ पहुंची। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव को छात्रों ने मांग पत्र सौंपा। मांग सौंपने के बाद जिला सचिव पंकज कुमार यादव रांची के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने किया।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, छोटू पासवान, सचिव अभय, प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुशवाहा, अखिलेश, विमलेश पासवान, नारद पाल, अजीत विश्वकर्मा, सुरेंद्र चौधरी, सोनू मौर्य, पंकज कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

छात्रों की प्रमुख मांगें

लंबित छात्रवृत्तियों का त्वरित भुगतान हो
30 दिनों के भीतर भुगतान व ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया सरल की जाए।
NPU से जुड़े सत्र विवादों का समाधान किया जाए
लंबित वैकेंसी व भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो
जिला स्तर पर संयुक्त भर्ती समिति बनाकर 90 दिनों में प्रक्रिया शुरू की जाए।
स्थानीय नीति व नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता हो
निरीक्षण व जनसुनवाई पैनल का गठन किया जाए, जो हर 45 दिनों पर रिपोर्ट दे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK