रांची। संत जेवियर्स कॉलेज के जूलॉजी विभाग के सेमेस्टर–3 के छात्र–छात्राओं ने नवा बिहान कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत शैक्षणिक एवं सामाजिक इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लिया। यह इंटर्नशिप लेक व्यू हॉस्पिटल एवं ब्लड सेंटर में आयोजित की गई। यहां विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के मार्गदर्शन में “The Role of Donated Blood in Reproductive Healthcare and Donor Eligibility Related to Reproductive Health” विषय पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस इंटर्नशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों को Reproductive Physiology से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी देना और उसे समाज तक पहुंचाने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि प्रजनन स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, तथा रक्त की गुणवत्ता के बीच गहरा संबंध है। गर्भावस्था, प्रसव और नवजात शिशुओं की देखभाल में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता जीवन रक्षक भूमिका निभाती है।
लेक व्यू हॉस्पिटल एवं ब्लड सेंटर के प्रकाश साहा ने छात्रों को रक्तदान की प्रक्रिया, रक्त की जांच, रक्तदाता की पात्रता और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। यह भी समझाया कि प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में रक्तदान किस प्रकार एनीमिया, प्रसव संबंधी जटिलताओं और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाता है।
कार्यक्रम में यह बताया गया कि महिलाओं में एनीमिया एक गंभीर समस्या है, जो मातृ और शिशु मृत्यु दर को बढ़ाती है। इसके अलावा, थैलेसीमिया जैसी आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान ही इन बच्चों के जीवन को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
नवा बिहान के अध्यक्ष आर. अजय ने कहा कि समाज में Reproductive Health को लेकर जागरुकता की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “जब तक लोग प्रजनन स्वास्थ्य को नहीं समझेंगे, तब तक मा्र और बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित नहीं हो सकता। एनीमिया और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता और नियमित रक्तदान जरूरी है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है।”
विद्यार्थियों ने इस इंटर्नशिप के दौरान यह भी सीखा कि समाज में आज भी रक्तदान और प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर कई भ्रांतियाँ मौजूद हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। छात्रों ने संकल्प लिया कि वे अपने ज्ञान का उपयोग कर समाज में सही जानकारी फैलाएंगे और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।
नवा बिहान के इंटर्नशिप में प्रियंका यादव, ममता रानी लकड़ा, एलिस टुडू, आस्था कुमारी, आकांक्षा रोज टोप्पो, ईशा कुमारी, खुशी कुमारी, अजीत मंडल, अनीषा कुमारी, आकृति शुक्ला, जोबिता सोरेंग, सुसाना सलोनी कच्छप, फलक अंशिका कुजूर, अनुराग टेटे, शिल्पा और शान्वी उपस्थित रहें। लेक व्यू ब्लड सेंटर के संचालक अंकित का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे समाज में स्वस्थ माँ–स्वस्थ बच्चा, रक्तदान महादान और स्वस्थ समाज के संदेश को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। इस पहल से आने वाले समय में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरुकता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


