सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने फर्स्ट ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 78 पदक

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने आर.के. आनंद शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र, रांची में आयोजित फर्स्ट ओपन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

प्रतियोगिता के अंतर्गत पिस्टल एवं राइफल स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 आयु वर्ग शामिल थे। बहु-आयु वर्गीय इस प्रतियोगिता ने युवा निशानेबाजों की प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 78 पदक अर्जित किए। इनमें 54 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। यह उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन को दर्शाती है।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस उपलब्धि पर कहा कि इस प्रकार की खेल उपलब्धियां विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का विकास करती हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

प्राचार्या ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। सरला बिरला पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक एवं खेल उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK