- रेकी करता हुआ एक मुखबिर भी धराया
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोमवार देर रात औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कोयल व दानरो नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन एवं परिवहन करते हुए आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों को पकड़कर जब्त किया। सभी को गढ़वा थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार एसडीएम से शिकायत की जा रही थी कि संगठित बालू चोर देर रात तेज गति से ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू का अवैध उठाव कर परिवहन कर रहे हैं। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए सदर एसडीएम ने सर्वप्रथम फोरलेन बाइपास स्थित अचला के पास छापेमारी कर तीन ट्रैक्टरों को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा।
उक्त ट्रैक्टरों को गढ़वा थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी एवं खनन निरीक्षक को बुलाकर अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश के साथ सुपुर्द किया।
इसके उपरांत एसडीएम ने इन सभी अधिकारियों को अपने साथ लेकर चेतना, फरठिया, बेलचंपा के आसपास छापेमारी की। हां दो ट्रैक्टर अवैध बालू परिवहन करते पकड़े गए। एक ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। ट्रैक्टर को एसडीएम ने अपने कर्मियों की सहायता से पकड़कर थाने भिजवाया।
इसके बाद छतरपुर,नवादा, सहेजना, करमडीह क्षेत्र में रात लगभग 1 बजे छापेमारी की गई, जहां से बालू परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर रंगे हाथों पकड़े गए। इनमें से एक चालक एसडीएम की गाड़ी देखकर सहेजना मेन रोड में बालू गिराकर भागने की फिराक में था, किंतु उससे पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया।
रात 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चले इस विशेष अभियान में अवैध बालू खनन से संबंधित सात ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि सभी मामलों में खनन निरीक्षक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एसडीएम की इस गश्ती के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध वाहन भी उनके आगे पीछे चल रहे थे, किंतु वे पकड़ में नहीं आ रहे थे। चेतना के पास एक गाड़ी को पीछा कर पकड़ा गया। उस इंडिगो कार में नवादा निवासी ज्ञान प्रकाश बिंद पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके भाई बुधन बिंद पर पहले ही अवैध बालू उत्खनन के कई मामले चल रहे हैं।
इंडिगो गाड़ी कुछ हफ्ते पहले भी मंगल भवन के पास मुखबिरों के साथ पकड़ी गयी थी। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि यह गाड़ी शहर के एक जाने-माने व्यवसायी की है, गाड़ी के पीछे एक राजनीतिक दल का चुनाव चिन्ह भी अंकित था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


