रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने मानव तस्करी के खिलाफ की कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची रेल मंडल मे कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ मानव तस्करी के खिलाफ सक्रिय है। इस क्रम मे हटिया रेलवे स्टेशन पर 16 दिसंबर, 2025 को ऑपरेशन “आहट” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की एएचटीयू टीम और रांची मंडल की डीएनएफटी टीम ने जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर वीआईपी गेट के पास दो नाबालिग बच्चियों एवं एक संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद मुस्तफा अंसारी को पकड़ा।

पूछताछ में बच्चियों की उम्र 12 एवं 13 वर्ष पाई गई, जिन्हें काम दिलाने के बहाने चेन्नई ले जाया जा रहा था। आरोपी ने बच्चियों को घरेलू काम कराने के बदले प्रति माह 10,000 रुपये दिलाने का लालच दिया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने बच्चियों की तस्वीरें अपने मोबाइल से व्हाट्सएप पर भेजी थीं। उन्हें चेन्नई ले जाने के लिए टिकट भी खरीदे गए थे।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बचाया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एएचटीयू/कोतवाली, रांची में मामला दर्ज कर आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। बचाई गई दोनों नाबालिग बच्चियों को संरक्षण के लिए प्रेमाश्रय, रांची भेजा गया।

इस अभियान में आरपीएफ पोस्ट हटिया के निरीक्षक रूपेश कुमार के साथ मे महिला निरीक्षक एसआर कुजूर, उपनिरीक्षक सूरज राजबंशी, सुनीता तिर्की, स्टाफ पी पान, निधि, सुभालक्ष्मी स्वायन, रेनू शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK