कार्तिक जतरा से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश : जल्‍द साकार होगा सपना

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायडीह प्रखंड स्थित पंखराज साहेब कार्तिक उरांव चौक बैरियर बगीचा मांझाटोली में दो दिवसीय अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ में भाग लिया। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कार्तिक उरांव के उस सपने को पूरा करने का भरोसा दिलाया, जिसमें गुमला जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना की कल्पना की गई थी।

राष्ट्रपति ने कहा कि गुमला में विश्वविद्यालय की स्थापना करना ना केवल कार्तिक उरांव का सपना था, बल्कि यह उनके जीवन का भी एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इस सपने को जल्द ही साकार किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने जनजातीय समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संगीत, नाटक, नृत्य और कला परंपराएं बेहद समृद्ध हैं। इसी वजह से देशभर से 100 से अधिक कलाकारों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।

‘कार्तिक जतरा’ के मंच से उन्होंने आदिवासी पहचान, परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आई आदिवासी पारंपरिक नृत्य मंडलियों ने अपनी लोक कला और संस्कृति का रंगारंग प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि शिक्षा विकास की सबसे बड़ी पूंजी है। जब शिक्षा का विकास होगा, तभी राज्य और समाज का समग्र विकास संभव हो सकेगा। शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, वे निस्संदेह सराहनीय हैं। हालांकि, इससे जुड़े जमीन संबंधी विषयों का समाधान होने के बाद ही यह प्रयास पूरी तरह साकार हो पाएंगे। इसके बावजूद शिक्षा के विस्तार को लेकर जो संकल्प और मेहनत की जा रही है, वह एक न एक दिन जरूर सफल होगी।

पंखराज साहेब कार्तिक उरांव चौक बैरियर बगीचा, मांझाटोली में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मौजूद थे।

इनके अतिरिक्त केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव, एसटी-एससी विषयक संसदीय समिति के अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK