- सवा लाख से एक लडाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं
रांची। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर गुरूद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की प्रभात फेरी का रविवार को सातवां दिन था। आज प्रभात फेरी सुबह 6 बजे गुरुद्वारा से निकल कर मेट्रो गली चौक पहुंची। यहां से श्रद्धालु सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई बस से कांके रोड स्थित बाला जी प्लाजो अपार्टमेंट पहुंचे।
वहां अंचल किंगर, अजय धमीजा और नवीन धमीजा के परिवार के सदस्यों ने प्रभात फेरी का श्रद्धा भाव एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से प्रभात फेरी बस द्वारा चाँदनी चौक, कांके रोड स्थित रश्मिरथी अपार्टमेंट अमरजीत गिरधर के फ्लैट गई। वहां प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। शबद गायन और मीना गिरधर द्वारा अरदास के साथ प्रभात फेरी सुबह 9:30 बजे यहीं समाप्त हो गई। मौके पर गिरधर परिवार के द्वारा साध संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया।
बबली दुआ, ज्योति धमीजा, मीना गिरधर,बिमला मुंजाल, शीतल मुंजाल, गीता कटारिया, नीता मिड्ढा, इंदु पपनेजा, मनजीत कौर, रेशमा गिरधर, ममता थरेजा और सुरजीत मुंजाल ने ‘इन पुत्रन के सीस पर वार दिए सुत चार, चार मुए तो क्या भया जीवित कई हजार…” और “सुरा सो पहचानिये जो लड़े दिन के हेत, पुरजा पुरजा काट मारे कबहूं ना छाढ़े खेत…” और “सवा लाख से एक लडाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं…” जैसे कई शब्द गायन कर वातावरण को गोविंद मय कर दिया।
श्री निशान साहिब जी एवं कीर्तन मंडली के सदस्यों को माला पहनाकर और साध संगत पर पुष्प वर्षा कर फेरी का श्रद्धा भाव से स्वागत किया गया। सरदार छोटू सिंह ने श्री निशान साहब उठाकर फेरी की अगुवाई की। गुरु घर के सेवक मनीष मिड्ढा ने सभी श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से मंगल कामना की अरदास की।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रभात फेरी का समापन 23 दिसंबर को होगा। श्रद्धालुओं के पटना साहिब से लौटने के बाद प्रकाश पर्व तीन और चार जनवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर शनिवार 3 जनवरी को शाम 8 बजे से रात 11:30 बजे तक और रविवार 4 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। प्रकाश पर्व में शिरकत करने के लिए सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई बलजीत सिंह जी पटियाला वाले विशेष रूप से रांची पधार रहे हैं।
आज की फेरी में अर्जुन देव मिड्ढा, सुंदर लाल मिढ़ा,सुरेश मिढ़ा, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, हरीश मिढा, मोहन काठपाल, अनूप गिरधर, इंदर मिढा, पीयूष मिड्ढा, मनीष गिरधर, आशु मिड्ढा,दिनेश गाबा, जीवन मिढ़ा, हरीश मिढा, भगवान दास मुंजाल, वेद प्रकाश मिढा, दिलीप सिंह, प्रताप अरोड़ा, जीतू अरोड़ा, बसंत काठपाल, प्रकाश गिरधर, सोनु खुराना, महेंद्र अरोड़ा, दिनेश मिड्ढा, रमेश तेहरी, प्रथम मिड्ढा, जीतू अरोड़ा शामिल हुए।
रौनक ग्रोवर, नवीन मिढ़ा, हरविंदर सिंह, सूरज झंडई, अमन डावरा, राकेश घई, उमेश मुंजाल, बिनोद सुखीजा, भगवान थरेजा, कमल मुंजाल, मनीष मल्होत्रा, सुमित गिरधर, अश्विनी सुखीजा, पंकज मिड्ढा, गौरव गिरधर, पुरूषोत्तम सरदाना, राकेश गिरधर, नीरज सरदाना, अमर मुंजाल, दुर्गी देवी मिढ़ा, हरपाल कौर मिढ़ा, उषा झंडई, अंजना गिरधर, उर्मिला खत्री, हर्षा मिढ़ा, शीतल तेहरी, प्रेमी काठपाल, शीतल अरोड़ा, हरनाम थरेजा भी शामिल हुए।
सुषमा गिरधर, राज कौर काठपाल, स्वीटी सिडाना, हरजिंदर कौर, पायल गिरधर, रजनी तेहरी, रोशनी गिरधर, ममता सरदाना, रिशा मुंजाल, मीना गिरधर, पायल मल्होत्रा, लीना गिरधर, किरण अरोड़ा, खुशबू मिड्ढा, सोनिया गिरधर, नीतू किंगर, गूंज काठपाल, रजनी कौर, श्वेता मुंजाल, सविता किंगर, अंजू धमीजा समेत अन्य भी शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


