रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रभातफेरी निकाली। सुबह 7:30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी रातू रोड स्थित मेट्रो गली चौक से प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। रास्ते भर श्रद्धालु शबद गायन करते हुए प्रभात फेरी की शक्ल में गुरुद्वारा साहब पहुंचे, जहां सुबह 9 बजे प्रभात फेरी की समाप्ति हुई।
प्रभात फेरी में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू, हरविंदर सिंह बेदी, महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा समेत भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ता श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रभात फेरी में शामिल हुए।
स्त्री सत्संग सभा एवं गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली ने “मितर प्यारे नु हाल मुरीदां था कहणा …” और “सूरा सो पहचानिए जो लड़े दीन के हेत पुरजा पुरजा कट मरे कबहुं ना छाड़े खेत …” एवं “वेला आ गया हे दादी जुदाई दा, आज मुड़ के होणा नहीं तैनु दसिये किवे की होणा है …” जैसे कई शबद गायन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभात फेरी की अगुवाई की।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी ने संगत को संबोधित करते हुए वीर साहिबज़ादों के बलिदान एवं शहादत की गाथा पूरे देश में जन-जन तक पहुचाने की अपील की। मौके पर गुरुद्वारा साहब के पार्किंग स्थल में गुरु इतिहास से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से अवलोकन किया।
वीर साहिबजादों के बलिदान दिवस पर गुरु घर से जुड़ने एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू, हरविंदर सिंह बेदी, महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के राकेश भास्कर, उषा पांडे, अश्विनी सुखीजा, अरुण जसूजा, रोमित नारायण, विनय सिंह को गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


