रांची। मोरहाबादी के एदलहातू स्थित सेंट गेब्रियल एवं मोनिका स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांता क्लॉज़ एवं फरिश्तों का रूप धारण कर अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूरा विद्यालय प्रांगण प्रभु यीशु मसीह के जन्म से संबंधित दृश्यों से सुसज्जित था।
नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने नृत्य एवं नाटिकाओं के माध्यम से क्रिसमस का संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर दीपक किंडो (यूथ डायरेक्टर, डॉन बॉस्को) ने बच्चों को भाईचारे, प्रेम, सच्चाई एवं सेवा-भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुंबई से आईं पूर्व शिक्षिका शांति केरकेट्टा, भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सरना नवयुवक समिति के अध्यक्ष आशीष मुंडा, सचिव मुकेश मुंडा और सी.एड. सेंटर फॉर एजुकेशन की डायरेक्टर श्रीमती मेनका सिंह की उपस्थिति रही। इसके साथ ही बड़ी संख्या में माता-पिता एवं अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या एवं संस्थापिका-निर्देशिका डॉ. सुषमा केरकेट्टा ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानव जीवन में प्रेम, शांति, आनंद और खुशियाँ भरने के लिए हुआ है। विद्यालय सभी धर्मों के पर्व मनाकर बच्चों में संस्कार, सहिष्णुता एवं सांस्कृतिक शिक्षा विकसित करने का प्रयास करता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


