रांची। रांची के हरमू स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के समक्ष लातेहार जिला के आम आदमी पार्टी और भाजपा के सैकड़ों सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता शनिवार को ग्रहण की।
पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी मे स्वागत किया। साथ ही संगठन के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया। पार्टी को मजबूत करने एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन को दिलाने का संकल्प दिलाया।
झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष मोतीलाल नाथ सहदेव के नेतृत्व और जिला सचिव बुदेश्वर उरांव की उपस्थिति में सदस्यता लेनेवालों मे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सौरव श्रीवास्तव, अश्विनी मिश्रा, रोहित अग्रवाल उर्फ जोनी, करण कुमार, दुर्गा कुमारी, बुधन गंझू, कमलेश उरांव, लीलामणि देवी, अनुरोध कुजूर, अशोक भुइंया, बल्कु मुंडा, नीलम देवी, रिंकी देवी थे।
इसके अलावा सुशीला देवी, सुजीत सिंह, डॉ शम्स रजा, डॉ संशोष राणा, मनीष गुप्ता, चांद खान, मुबारक अंसारी, प्रशांत सिंह, सौरव साहू, रोशन गुप्ता, देव ओझा, प्रमोद गिरि, रोशन कुमार, अभिषेक सिंह, कृपाचार्य सिंह, अनीता देवी, लीलामणि देवी, संगीता देवी, मनोहर भगत, सुशीला टोपनो, बुधन गंझू, आश्रम यादव, दुर्गा सिंह, नागेशर गंझू सहित सैकड़ों लोग रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


