आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह की जयंती मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला कॉलेज में शुक्रवार को मनाई गई। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों और छात्राओं ने शहीद-ए-आजम उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मौके पर कॉलेज के संस्कृत विभाग अध्यक्ष अवध किशोर मिश्रा ने कहा कि उधम सिंह के जीवन मूल्यो से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने का प्रण लिया था।
इस प्राण को पूरा करने के लिए चार महादेशों में 21 साल तक भटकते रहे। आखिरकार साल 1940 में उन्हें यह मौका मिला। जब जलियांवाला बाग हत्याकांड के वक्त पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर रहे माइकल ओ डायर को उन्होंने खचाखच भरे कैक्सटन हाल में गोली मारी।
वक्ताओं ने कहा कि उधम सिंह स्वयं को राम मोहम्मद सिंह आजाद कहलाना पसंद करते थे। उनके आदर्श भारत की मिली जुली संस्कृति को मजबूती देते हैं। आज देश को ऐसे आदर्शवादी युवाओं की जरूरत है, जो उधम सिंह की तरह देश के लिए जीने मरने, खुद को समर्पित करने का जज्बा रखता हो।
कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक गीता कुमारी, रुणा कुमारी सहित सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


