जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान जगन्नाथपुर निवासी सोना सोरेन के रूप में हुई है। घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सोना सोरेन अपने एक दोस्त के साथ बाइक से बाजार से खरीदारी कर वापस अपने घर जगन्नाथपुर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धालभूमगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के दौरान सोना सोरेन की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।
एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान सोना सोरेन ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद गांव में शोक का माहौल है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


