गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने डीएवी स्कूल को जांच के दायरे में लिया। इस दौरान स्कूल बसों और निजी वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गई। एक विंगर वाहन जब्त किया गया और ₹43,000 का जुर्माना लगाया गया।
डीएवी स्कूल में चल रही बसों की जांच के दौरान डीटीओ और डीईओ ने नियमों की घोर अनदेखी को लेकर प्रिंसिपल को कड़ी फटकार लगाई। कई बसों में लगे अग्निशामक यंत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी, जो आपातकाल में बच्चों की जान को खतरे में डाल सकती थी।
कई बसों में सीसीटीवी और जीपीएस जैसे अनिवार्य सुरक्षा उपकरण नहीं लगे थे। बसों में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए अतिरिक्त लाइटें लगी पाई गईं। इस पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने ₹43,000 का जुर्माना लगाया।
इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ मोटर यान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप तिर्की भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


