रांची। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय की रांची इकाई ने चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने गाजियाबाद और नोएडा के कुल 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा मारा।
मैक्सिजोन चिटफंड घोटाले में ईडी इससे पहले झारखंड स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।
ईडी ने मैक्सिजोन चिटफंड घोटाले की जांच के दौरान दूसरे दौर में राज्य से बाहर के ठिकानों पर छापा मारा।
छापेमारी सुबह करीब छह बजे शुरू हुई। छापेमारी में रांची के अलावा दिल्ली सहित अन्य स्थानों के अधिकारियों को शामिल किया गया।
झारखंड ईडी के जोनल कार्यालय ने मैक्सिजोन चिटफंड घोटाले की जांच जमशेदपुर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी। चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी इस कंपनी के निदशक हैं।
जमशेदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों फरार हो गये थे। चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी नाम बदल कर नोएडा में रह रहे थे। स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया जा चुका है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


