लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने सदर अस्पताल में खिचड़ी वितरण का 70वां सप्ताह किया पूरा

झारखंड
Spread the love

रांची। अच्छी खबर आई है, लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने अपनी लगातार चल रही सेवा के तहत शनिवार को राजधानी रांची के सदर अस्पताल में खिचड़ी वितरण का 70वां सप्ताह पूरा कर लिया।

दरअसल, यह कार्यक्रम क्लब के स्थायी सेवा अभियान “फूड फॉर हंगर” के अंतर्गत हर शनिवार को किया जाता है।

इस सेवा का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में इलाज के लिए आए गरीब और जरूरतमंद मरीजों तथा उनके साथ आए परिजनों को साफ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।

वर्ष 2025 के आखिरी शनिवार को आयोजित यह वितरण कार्यक्रम मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बना।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के चार्टर अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने कहा कि भूखे व्यक्ति को भोजन देना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने बताया कि क्लब आगे भी समाज के कमजोर वर्गों तक सेवा पहुंचाने का प्रयास करता रहेगा।

क्लब के सचिव संतोष अग्रवाल ने इस सेवा में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और दानदाताओं का धन्यवाद किया।

वहीं, कोषाध्यक्ष अल्तमश आलम ने बताया कि क्लब की सभी गतिविधियां पूरी ईमानदारी और नियमों के तहत संचालित की जाती हैं।

साथ ही संयुक्त सचिव राजीव चौधरी ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य भविष्य में भी नियमित रूप से चलते रहेंगे और लोगों की भागीदारी से इन्हें और बड़ा रूप दिया जाएगा।

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस नेक काम में आगे आकर सहयोग करें और जरूरतमंदों की मदद में भागीदार बनें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें

https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK