कांके के झारखंड आंदोलनकारियों को मिला सम्मान

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। झारखंड सरकार के निर्देश पर रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने जिला मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र सौंपकर सम्मानित किया।

डीसी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का संघर्ष और योगदान ही राज्य निर्माण की नींव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों का त्याग हमेशा याद रखा जाएगा और झारखंड के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

प्रमाण पत्र पाने वाले कांके क्षेत्र के आंदोलनकारियों में क्रमशः हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, नईम अंसारी, नूरुल होदा, नूर आलम, बीरेंद्र तिवारी भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *