Jharkhand: धनबाद के सरायढेला विकास नगर में तीन मंजिले मकान में लगी भीषण आग, 2 जिंदा जले, इतने लोग झुलसे

झारखंड
Spread the love

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिला के सरायढेला थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर आई है, जहां विकास नगर में सोमवार देर रात एक तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई।

इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह झुलस गए। मृतकों की पहचान प्रशांत कुमार उर्फ गोलू (22 वर्षीय) और चिंता देवी (70 वर्षीय) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार उर्फ गोलू 15 दिन पहले पटना से अपनी नानी चिंता देवी के घर आया था।

घटना के समय घर में कुल 15 लोग मौजूद थे। पहले तल्ले पर 8, दूसरे तल्ले पर 3 और तीसरे तल्ले पर 4 लोग सो रहे थे। चिंता देवी पहले तल्ले में अपने कमरे में हीटर जलाकर सो रही थीं। तभी देर रात अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरे घर में धुआं फैल गया।

घर पर जब आग लगी, सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और पहले तल्ले में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

लेकिन अत्यधिक धुआं होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।

वहीं दूसरे और तीसरे तल्ले पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस हादसे में घर संचालक कुंदन का भांजा प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और उसकी नानी चिंता देवी गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे छह लोग भी आग की चपेट में आ गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK