जमशेदपुर। बड़ी और दुखद खबर जमशेदपुर के प्रसिद्ध टाटा जूलॉजिकल पार्क से सामने आई है, जहां संक्रमण फैलने से 10 सफेद हिरणों की मौत हो गई है।
इस घटना से जू प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एहतियातन पांच अन्य सफेद हिरणों को क्वॉरेंटाइन किया गया है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
टाटा जू प्रबंधन के अनुसार, यह संक्रमण पालतू जानवरों में तेजी से फैलने वाला माना जा रहा है। जानवरों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के चलते वे इसका सामना नहीं कर सके।
मृत हिरणों के शवों को जांच के लिए रांची और उड़ीसा जू प्रयोगशालाओं में भेजा गया है, ताकि संक्रमण के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यह संक्रमण कौए और चील जैसे पक्षियों के माध्यम से फैल सकता है। इस बीच तीन डॉक्टरों की विशेष टीम जू परिसर में लगातार मॉनीटरिंग कर रही है और जानवरों की सेहत पर पैनी नजर रखी जा रही है।
जू परिसर में साफ-सफाई बढ़ा दी गई है और बाहर से आने वाले पक्षियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।
टाटा जू के डायरेक्टर ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


