जमशेदपुर। बाइक चोरी की खबर जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से आई है, जहां धतकीडीह स्थित ए ब्लॉक से घर के बाहर खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली।
चोरी हुई बाइक जेएच05सीयू 9239 नंबर की है, जिसका उपयोग मोहम्मद मेहफूज आलम (33) कर रहे थे।
पीड़ित मेहफूज आलम ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके मित्र सऊदी अरब यात्रा पर गए हैं और उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक उन्हें उपयोग के लिए दी थी।
मेहफूज ने बताया कि वे बाइक को नियमित रूप से चला रहे थे। 30 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने बाइक को घर के नीचे सड़क किनारे पार्क किया और भीतर चले गए।
अगले दिन सुबह करीब 5 बजे जब वे नमाज के लिए मस्जिद जाने निकले, तो बाइक गायब मिली। आसपास खोजबीन करने पर भी बाइक का कोई पता नहीं चला।
इसके बाद उन्होंने मोहल्ले के स्थानीय सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें रात 11:41 बजे एक अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोड़कर उसे ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
फुटेज में चोर की गतिविधि और बाइक को ले जाने का पूरा दृश्य रिकॉर्ड हुआ है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


