केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले में जांच टीम गठित करने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई : उपायुक्त

धनबाद। पुटकी अंचल अंतर्गत केंदुआडीह के विभिन्न बस्तियों में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को बैठक की। इसमें बीसीसीएल, डीजीएमएस, स्वास्थ विभाग, आपदा विभाग और जेआरडीए की टीम के सदस्‍य मौजूद थे।

बैठक में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उक्त घटना की समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जहरीली गैस रिसाव के कारण, रोकथाम के उपाय, प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह तत्काल शिफ्ट करने, घटना में हुए मृत्यु पर लापरवाही पर कार्रवाई करने समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि घटना के पश्चात बीसीसीएल, जिला प्रशासन, स्थानीय थाना द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। प्रारंभिक सूचना व क्षेत्रीय निरीक्षण में पाया गया कि राहत एवं बचाव कार्य में समुचित तत्परता का अभाव परिलक्षित हुआ। बीसीसीएल प्रबंधन एवं संबंधित एजेंसियों के बीच समुचित समन्वय का अभाव देखा गया।

उपायुक्त ने उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए घटना की वस्तुस्थिति ज्ञात करने, उत्तरदायित्य निर्धारण करने और भविष्य के लिए सुधारात्मक उपाय सुझाने के निमित्त जांच समिति का गठन किया है। उक्त जांच में क्रमवार सभी घटना की जांच की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि किसकी लापरवाही से लोगों की जान गई है। जांच के उपरांत जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तत्काल कही दूसरे जगह शिफ्ट की जाएगी। इसके लिए उन्होंने एरिया जीएम बीसीसीएल को तत्काल टेंट सिटी निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। इसमें ठंड से बचने, पीने का पानी, खाना, बिजली शौचालय की व्यवस्था होगी।

साथ हीं 24 घंटे एम्बुलेंस और डॉक्टर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। बीसीसीएल की टीम भी कैप करेगी। साथ ही जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहेगी।

मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय झा, महाप्रबंधक, पीबी एरिया, बी०सी०सी०एल०, महाप्रबंधक (सुरक्षा), बी०सी०सी०एल०, महाप्रबंधक (रेस्क्यू), बी०सी०सी०एल०, समेत डीजीएमएस, स्वास्थ विभाग, आपदा विभाग और जेआरडीए की टीम मौजूद रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK