मढ़ौरा में दलाल ने स्टेट हाइवे पर किया कब्जा, खड़ी कर दी दीवार

बिहार देश
Spread the love

मौके पर पहुंचे स्टेट हाइवे के पदाधिकारियों ने माना कि जमीन पर किया गया है अवैध कब्जा

मढ़ौरा। छपरा (सारण) जिले के मढ़ौरा के यादव रहीमपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ दलाल किस्म के लोगों ने शीतलपुर-मशरख स्टेट हाइवे-73 के बगल की जमीन को अपना बताते हुए रातोंरात अवैध निर्माण खड़ा कर दिया।

इसकी लिखित शिकायत जब तरैया अंचलाधिकारी से की गयी, तो उनका कहना था कि, विभाग को नक्शा देने के लिए लिखा हूं। नक्शा मिलने पर जमीन की मापी कराऊंगा। यह कहकर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया।

इधर स्टेट हाइवे पर अवैध निर्माण की शिकायत उपेंद्र कुमार सिंह समेत स्थानीय लोगों ने एसडीओ और भू-अर्जन पदाधिकारी से की। आज (30 दिसंबर 2025) विभागीय अधिकारियों में एसडीओ, जेई अपने अमीन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तो हाईवे की जमीन पर अवैध निर्माण देखकर सन्न रह गए।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि, यह अवैध निर्माण है, जो स्टेट हाईवे की जमीन पर है।अधिकारियों ने तत्काल हो रहे अवैध निर्माण पर रोक लगा दी। साथ ही सीओ को मामले में हस्तक्षेप करने के लिए चिट्ठी लिखने की बात कही।

स्टेट हाईवे की जमीन पर कब्जा गैरकानूनी

बताते चलें कि, स्टेट हाईवे की जमीन पर कब्जा करना गैरकानूनी है, क्योंकि यह सरकारी संपत्ति होती है। ऐसे कब्जों को रोकने के लिए सख्त नियम हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने राजमार्गों पर अवैध कब्जों को रोकने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने और निगरानी टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं।

नया निर्माण/खरीद-फरोख्त पर रोक

हाल ही में केंद्र सरकार ने हाईवे के 75 मीटर के दायरे में बिना अनुमति के जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण पर रोक लगाई है, ताकि अवैध निर्माण और ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

मामले की शिकायत क्षेत्र के विधायक जनक सिंह से भी की गई है। उन्होंने दुस्साहस के इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK