- Horoscope : 27 दिसंबर, 2025 का राशिफल
मेष
भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
वृष
महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। मानसिक शांति के लिए गुरु मंत्र का जप करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें।
मिथुन
जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ की उम्मीद है। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभाकरी है। चित्त शुद्ध रहेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे। यात्रा सुखद रहेगी।
कर्क
जद्दोजहद एवं परिश्रम से सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी।
सिंह
संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार प्रसन्न रखेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन-मुलाकात का अवसर मिल सकता है। आनंददायक समाचार प्राप्त होगा।
कन्या
किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सचेत रहें। वाणी पर संयम वाद-विवाद से बचा सकता है। माता-पिता से मतभेद हो सकता है। उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भावुकता से बचना लाभकारी है।
तुला
युवाओं को नया कारोबार शुरू करने और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी।
वृश्चिक
धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश लाभदायक है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
भाग्य आपके कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख, आनन्द और रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है।
मकर
नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता, अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।
कुंभ
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। जिस किसी से आप मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता और मधुरता एवं मेल-जोल की झलक दिखाई देगी। कार्य बनते जाएंगे। नौकरी में साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त होगा।
मीन
जीवन के प्रति सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


