- Horoscope : 25 दिसंबर, 2025 का राशिफल
मेष
दिन मध्यम फलदायी होगा। दूर की यात्रा नहीं करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा नहीं करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यर्थ व्यय से बचें।
वृष
जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए प्रयास सफल होगा। आर्थिक लाभ और प्रवास की संभावना है।
मिथुन
पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। वुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। कम प्रयास में ही अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।
कर्क
परिस्थितयां साथ देंगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। लाभ की संभावना रहेगी।
सिंह
दिन मिश्रित फलदायी होगा। खुशी बरकरार रहे, इसके लिए सावधान हो जाएं। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। जोखिम वाले काम ना करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
कन्या
आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार से संबंधित यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
तुला
प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। यश, मान और सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।
वृश्चिक
नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। कारोबार में बेहतरी आएगी। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। घर में सुख-शांति रहेगी।
धनु
पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद ना हो, ध्यान रखें। धन खर्च की आशंका है।
मकर
मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। विशेष लाभ के योग हैं। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। कार्यों की पूर्णता मिलेगा। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।
कुंभ
कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। अटके काम भी पूरा करने का प्रयास करेंगे। यात्रा सुखद रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
मीन
भाग्य साथ देगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन व्यय होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। मित्र भी साथ देंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


