गढ़वा : उपायुक्‍त ने राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित

झारखंड
Spread the love

  • स्कूलआंगनबाड़ी में अव्यवस्था पर की कार्रवाई

विश्वजीत कुमार रंजन

चिनिया (गढ़वा)। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को चिनिया प्रखंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 20 दिसंबर को केंद्र से आने वाली नीति आयोग की टीम के प्रस्तावित दौरे को लेकर चिरका जलाशय डैम का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने डैम परिसर में मत्स्य विभाग से जुड़े मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों से मछली पालन की स्थिति की जानकारी ली। बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। मछली पालन आजीविका के लिए एक सशक्त माध्यम है। इसमें गुणवत्ता और निरंतरता जरूरी है।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने चिनिया प्रखंड कार्यालय, चिखुरा पत्थर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिलने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें गर्म कपड़ों के दो सैंपल लिए गए। केंद्र में नामांकित 80 बच्चों में से मात्र 36 बच्चे उपस्थित पाए गए। इस पर सेविका को उपस्थिति बढ़ाने, साफ-सफाई रखने व व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए।

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधान शिक्षा मित्र लाल मोहन तुरी से पूछताछ की गई। उपायुक्त ने शिक्षण व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए कहा कि अभी भी पढ़ाने की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है। उपस्थिति पंजी अद्यतन नहीं पाई गई। बच्चों को समय पर मध्याह्न भोजन नहीं मिला था। मेन्यू बोर्ड भी पुराना लगा था, जिसे देखकर उपायुक्त नाराज हुए।

विद्यालय में नामांकित 193 बच्चों में से केवल 80 बच्चे उपस्थित थे। सभी बच्चे ड्रेस में नहीं थे। कुछ बच्चे कक्षा से बाहर पढ़ते पाए गए। इस पर शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई गई। तीनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

चिनिया अंचल कार्यालय पहुंचते ही कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। उपायुक्त ने प्रखंड व अंचल कार्यालय में सभी कर्मियों से बारी-बारी से पूछताछ की। जनशिकायतों के आधार पर अंचल राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार रंजन को निलंबित कर दिया गया। सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने का सख्त निर्देश दिया।

इसी दौरान चिरका के आमाटोली टोली के ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर पुल व सड़क निर्माण की मांग रखी। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे सहित प्रखंड व अंचल के कर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK