गोविंद प्लस टू हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का शिलान्यास

झारखंड
Spread the love

  • बनाने में खर्च होगा 30 लाख

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गोविंद प्लस टू हाई स्कूल में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त वर्ग का शिलान्यास गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, चंदन केशरी, बालाजी केशरी, धनंजय गौड़, टिंकू गुप्ता और अरविंद पटवा ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य की शुरुआत की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में लंबे समय से कक्षाओं की कमी महसूस की जा रही थी, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई में दिक्‍कत आ रही थी। नए कक्ष बन जाने से विद्यार्थियों को बेहतर और अनुकूल शिक्षा वातावरण मिल सकेगा।

विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रधानाध्यापक ने कक्ष निर्माण की स्वीकृति दिलाने में सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग का आभार जताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की।

मौके पर कनीय अभियंता मनोज शुक्ला, ब्रजेशधर दुबे, पीयूष चौबे सहित कई शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK