रांची। रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रो-वीसी डॉ वेद प्रकाश शरण का 80 की उम्र में निधन में हो गया। जैसे ही यह खबर लोगों तक पहुंची शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
80 वर्षीय वेद प्रकाश ने बुधवार तड़के तीन बजे रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में अंतिम सांस ली।
वेद प्रकाश को किडनी संबंधी बीमारी थी और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। पूर्व वीसी के निधन की खबर से पत्रकारिता, शिक्षा और राजनीति गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि, प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का शैक्षणिक जीवन अत्यंत समृद्ध रहा। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय में प्रो वीसी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
इससे पहले वे सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के एचओडी थे। इसके साथ ही उन्होंने लंबे समय तक कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के निदेशक के रूप में भी सेवाएं दीं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में भी प्रो. शरण का योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने तीन दशक से अधिक समय तक सक्रिय पत्रकारिता की और लंबे अरसे तक प्रतिष्ठित अखबार द स्टेट्समैन से जुड़े रहे। डॉ वेद प्रकाश शरण रांची प्रेस क्लब के संस्थापक संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं।
प्रो. शरण ने राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई और कांग्रेस पार्टी की झारखंड प्रदेश इकाई के पूर्व मुख्य प्रवक्ता के रूप में कार्य किया।
उनके निधन को झारखंड के बौद्धिक, शैक्षणिक और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


