रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में 100 कंबलों का वितरण सोमवार को किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान और डॉ. प्रियंका के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शीत लहर के प्रकोप से जूझ रहे निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना था।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। ठंड में जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। ऐसे पुनीत कार्य आगे भी जारी रहेंगे। उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने में सभी का सहयोग जरूरी है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, राजेंद्र अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सुनील पोद्दार, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, पुजारी अरविंद पांडे, ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुनील गुप्ता, लीना गुप्ता, डॉ त्रिशूल, सन्या, सृजन के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


