झारखंड विधानसभा अध्‍यक्ष व कांग्रेस विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल

झारखंड
Spread the love

  • थैलेसीमिया पीड़ितों एवं रक्तदान की मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया

रांची। विश्व दिव्यांता दिवस पर रक्तदान संगठन ‘लहू बोलेगा’ और ‘झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन’ का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से झारखंड विधानसभा में मिला। उन्‍हें 14 सूत्री मांग थैलेसीमिया पीड़ितों/परिजनों के लिखित आवेदन, 19 सूत्री रक्तदान के मुद्दों और 3 सूत्री दिव्‍यंग्‍ता पर स्मार-पत्र दिया।

प्रतिनिधिमंडल को श्री महतो ने गंभीरता से सुना और समझा। अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड थैलेसीमिया एवं रक्तदान की मांग पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मैंने भी अपने क्षेत्र में थैलेसीमिया पीड़ित एवं परिजनों का दर्द देखा है। दिल्ली बॉन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली भेजा था। सचिव से भी बात करूंगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव से उनके रांची स्थित आवास पर मिला। उनसे स्मार-पत्र पर बातचीत भी की।

प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान, पॉवेल कुमार, बरोयान सुरंजन बाड़ा, रीना सुचित्रा टोप्पो, अजित कुमार मिश्रा, जयनाथ महतो, बिमला कच्छप, विनोद बैठा, ज़िलानी अंसारी, नईमउल्लाह खान, अकरम, बुलंद आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK