आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में 24 घंटे के भीतर रेप की दूसरी घटना को अंजाम दिया गया। इस बार एक युवती के साथ करीब आधा दर्जन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की धड़ पकड़ में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर ही दुष्कर्म की दूसरी बड़ी घटना प्रकाश में आई है। यहां एक युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने निकली थी।
इस दौरान आधा दर्जन युवकों ने उक्त युवती के साथ बारी-बारी से रेप किया। अपनी पहचान छुपाने के उद्देश्य से सभी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। बताया जाता है कि युवकों की संख्या 12 थी। युवती के शोर मचाने पर आधा दर्जन लडके गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
मामले की जानकारी पर एक दर्जन अज्ञात युवकों पर कुड़ू थाना में प्राथमिकी दर्ज की कई है। युवती की मेडिकल जांच भी कराई गई है।
फिलहाल आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए कुड़ू पुलिस छापेमारी अभियान चलाने में जुट गई है।