- अभिभावक बच्चे-बच्चियों का रखे ख्याल, मानव तस्करी से बचाये
- 13 दिसंबर को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई
रांची। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन और डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस क्रम में 5 दिसंबर, 2025 को खेलारी प्रखंड के बिसरामपुर जेलीटांड़ गांव में डालसा ने जागरुकता कार्यक्रम और राजकीयकृत मध्य विद्लया, बुकबुका में लिगल-लिट्रेसी क्लास का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी सत्यपाल शर्मा, रंजना गिरि, विकास कुमार, राम उरांव, जलेश्वर महतो, अमरलाल सतनामी, प्रधानाध्यापक कुलदीप एक्का एवं राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थत थे।
डिप्टी एलएडीसी ने नालसा द्वारा संचालित योजना जागृति पर फोकस किया। इस योजना के तहत लोगों को मिलनेवाली लाभ की जानकारी दी। उन्होंने डालसा से मिलनेवाली सुविधाओं और मानव तस्करी एवं नशा उन्मूलन पर भी फोकस किये।
श्री सिन्हा ने कहा कि अभिभावक बच्चों का ध्यान रखे। बच्चों को नशा से दूर रखें। हड़िया-दारू या विदेशी शराब का सेवन नहीं करें। इससे शरीर के साथ-साथ धन की भी हानि होती हैं। पूरा घर-परिवार बिखर जाता है। नशा के आदि व्यक्ति या बच्चे अपराध की ओर जाते हैं। कई छोटे-बड़े अपराधों को अंजाम देते है।
पीएलवी सत्यपाल शर्मा ने प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड, बाल श्रम एवं बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी। पीएलवी रंजना गिरि ने उपस्थित लोगों को बाल श्रम, बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी। बाल विवाह से संबंधित कानूनों की जानकारी दी।
पीएलवी विकास कुमार एवं राम उरांव ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी पीएलवी के द्वारा 13 दिसंबर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी गयी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


