विश्वजीत कुमार रंजन
चिनिया (गढ़वा)। जिले के चिनिया प्रखंड की डोल पंचायत अंतर्गत चपकली गांव में मनरेगा डोभा निर्माण में जेसीबी मशीन के उपयोग की शिकायत मिली थी। इस पर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शशि रंजन और तकनीकी टीम ने स्थल निरीक्षण किया।
चपकली गांव निवासी शिकायतकर्ता संतोष कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया था कि मजदूरों की जगह जेसीबी से डोभा खुदाई कराई जा रही है। शिकायत के साथ उन्होंने फोटो भी उच्च अधिकारियों को भेजे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार यह मनरेगा नियमों का उल्लंघन है, जिससे मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। वे पलायन को विवश हैं।
स्थल निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने मनरेगा जॉन ऐप और जीपीएस मैपिंग के जरिए पूरे लोकेशन की स्कैनिंग की। जेई मनोज कुमार और रोजगार सेवक कृष्ण शर्मा ने बताया कि जिस स्थान को लेकर शिकायत की गई है, वहां से करीब 50 मीटर तक नर तो कोई सरकारी योजना स्वीकृत है, ना ही किसी प्रकार का जियो-टैग मौजूद है।
चपकली गांव के ही उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि वे अपनी निजी जमीन से ईंट निर्माण के लिए मिट्टी कटवा रहे थे। इसी निजी कार्य को आधार बनाकर इसे सरकारी डोभा निर्माण बताकर शिकायत कर दी गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर पूरी टीम के साथ जांच की गई, लेकिन मौके पर किसी भी प्रकार की मनरेगा डोभा योजना का अस्तित्व नहीं मिला। उन्होंने कहा कि फिर भी रिकॉर्ड, चेक स्लिप और सभी दस्तावेजों की जांच कर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
जांच टीम ने कहा कि यहां कोई मनरेगा डोभा योजना स्वीकृत ही नहीं है। ऐसे में जेसीबी से डोभा निर्माण का प्रश्न ही नहीं उठता। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यह चर्चा गर्म है कि बिना योजना वाली जमीन पर डोभा निर्माण का आरोप कैसे लगा दिया गया।
स्थल निरीक्षण के दौरान बीडीओ सुबोध कुमार, पीपीओ शशि रंजन, पंचायत सेवक कमलेश कोरवा, जेई मनोज कुमार, रोजगार सेवक कृष्ण शर्मा, ग्रामीण उमाशंकर गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, विजय सिंह, अर्जुन प्रजापति, मुकेश प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


