पिठोरिया। राइट टू किक ने चारी हुजीर मैदान में कोच आनंद प्रसाद गोप की अगुवाई में अंडर-14 में झारखंड टीम के नेशनल चैंपियन बनने पर खुशी मनाई। गौरतलब है कि झारखंड अंडर 14 की टीम ने 69 स्कूल नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मैच में पंजाब को 3-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। झारखंड की विजेता टीम में राइट टू किक चारी हुजीर के खिलाडी आर्यन कुमार और सूरज मुंडा का पूरे टूर्नामेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन रहा।
इस उपलब्धि पर हुंदुर पंचायत की मुखिया रजनी देवी, समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश, पंचस पिठोरिया श्रवण गोप और आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुप कुमार महतो ने झारखंड टीम को जीत की बधाई दी है। दोनों के अभिभावक के साथ स्थानीय ग्रामीण बहुत खुश हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


