झारखंड को मिली रेमडेसिविर की 15,150 डोज, इतने अस्पतालों तक पहुंची दवा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। तमाम परेशानियों के बीच अच्छी खबर है कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड के लिए दवा की नयी खेप भेजी है। झारखंड को रेमडेसिविर की 15,150 डोज उपलब्ध करायी गयी है। यह अलाटमेंट 21 से 30 अप्रैल तक के लिए है। हेमंत सरकार ने 71 अस्पतालों को यह दवा उपलब्ध करा दी है।

सात कंपनियां हर महीने बना रहीं 74 लाख डोजः पीआईबी की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि देश में सात कंपनियां ऐसी हैं, जो रेमडेसिविर दवा का प्रोड्क्शन कर रही हैं। देश में कोरोना की वजह से इस दवा की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रोड्क्शन बढ़ाया गया है। जरूरत को देखते हुए कंपनियां पहले से दोगुना मात्रा में इस दवा का उत्पादन कर रही हैं।

पिछले महीने जहां कंपनियां 38 लाख डोज प्रति माह बनाती थीं, वहीं अब 74 लाख डोज प्रति महीने उत्पादन कर रही हैं। जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि राज्य इस दावा की खपत और उपलब्धता पर नजर रखने के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त करें। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग ऑथोरिटी (एनपीपीए) ने एक कंट्रोल रूम बना रखा है।

झारखंड को रेमडेसिविर की कुल 15,150 डोज मिली है। इनमें जायड्स केडिला कंपनी की 10 हजार, हेटेरो की 1650, मीलन की 500, सिप्ला की 2000 और जुबिलेंट की 1000 डोज दवा दी गयी है। ये सभी दवाएं राज्य के 71 अस्पतालों को उपलब्ध करा दी गयी हैं। किस जिले में कितने अस्पतालों को मिली दवाः बोकारो : 02, देवघर : 04, धनबाद : 04, पूर्वी सिंहभूम : 03, गिरिडीह : 01, गोड्डा : 01, गुमला : 01, हजारीबाग : 02, कोडरमा : 01, लोहरदगा : 01, पलामू : 01, रामगढ़ : 04, रांची : 43 और सरायकेला-खरसावां : 03