बिरसा कृषि विश्वविद्यालय : फॉरेस्ट गार्ड्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी संकाय एवं वनपाल-सह-वनरक्षी स्कूल, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में 80 फारेस्ट गार्ड्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को वानिकी संकाय के सभागार में प्रारंभ हुआ।

इस प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियोँ को बहुद्देशीय वृक्षों, आधुनिक नर्सरी, समेकित कृषि प्रणाली, वन एवं समुदाय, गैर-काष्ठीय वनोपज, औषधीय पौधे और उनके संरक्षण, कृषि-वानिकी, उत्तक संवर्धन, वन क्षेत्रमिति, वन्यजीवों की प्राथमिक चिकित्सा के साथ-साथ फ़ॉरेंसिक विज्ञान की भी जानकारी दी जाएगी।

उद्घाटन समारोह को वानिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ एमएस मलिक एवं वनपाल-सह-वनरक्षी स्कूल, हजारीबाग के निदेशक जयप्रकाश भगत ने संबोधित किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK