बीएयू के केवीके वैज्ञानिकों ने संघ का किया पुनर्गठन, अध्‍यक्ष बने डॉ अमृत

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित 16 कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) में कार्यरत वैज्ञानिकों की आम बैठक रविवार को कांके रोड में हुई। इसमें केवीके में कार्यरत 33 वैज्ञानिकों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने अपनी समस्याओं और संवैधानिक अधिकार एवं उसके संरक्षण पर विस्तृत से चर्चा की।

बैठक में केवीके वैज्ञानिकों की समस्याओं का समाधान और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए सर्वसम्मति से संघ के पुनर्गठन पर सहमति बनी। सभी की सहमति से साउटा (SAUTA) नाम से केवीके वैज्ञानिकों के संघ का गठन किया। 16 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति को मनोनीत किया।

संघ के नये अध्यक्ष डॉ अमृत कुमार झा ने बताया कि साउटा की नव गठित कार्यकारिणी में डॉ अशोक कुमार एवं ललित कुमार दास को संरक्षक, संजीव कुमार को सचिव, डॉ. पंकज सेठ एवं डॉ. किरण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। महेश जरई एवं किरण मेरी कंदीर को संयुक्त सचिव और डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. माया कुमारी एव॔ डॉ. सुप्रिया कुमारी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

डॉ. अमृत ने बताया कि बैठक में संघ के संचालन के लिए 5 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. बंधनु उरांव, डॉ. सुषमा सरोज सुरीन, ई. बीडी यादव, डॉ. अनि‍ल कुमार और डॉ. वाई खाखा को चुना गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK