कश्मीर। जम्मू और कश्मीर का आकिब नबी डार रातोंरात करोड़पति बन गया। इसकी जानकारी मिलते ही घर में जश्न का माहौल है। दूर-दूर से लोग उसे बधाई देने पहुंच जा रहे हैं।
जम्मू कश्मीर के बरामूला में जन्मे आकिब नबी डार राइट-आर्म मीडियम-फास्ट गेंदबाज़ और लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज़ हैं। वे जम्मू-कश्मीर की घरेलू टीम के लिए खेलते हैं।
IPL 2026 के एबू धाबी में हुए मिनी-ऑक्शन में डार को Delhi Capitals ने ₹8.40 करोड़ में खरीदा। यह राशि उनकी बेस प्राइस ₹30 लाख से लगभग 28 गुना अधिक है यानी उन्होंने एक रात में वे करोड़पति बन गए।
ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, RCB, और Sunrisers Hyderabad समेत कई टीमों ने बोली लगाई। अंत में DC ने उन्हें अपने कब्ज़े में लिया।
डार ने ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर Ranji Trophy और Duleep Trophy में। वर्ष, 2024-25 रणजी सत्र में उन्होंने 44 विकेट लिए थे। औसत 13.93 पर।
Duleep Trophy में उन्होंने चार गेंदों पर चार विकेट लेने जैसा असाधारण प्रदर्शन किया। उनकी स्विंग और धीमी गेंदों को बदलने की क्षमता IPL टीमों को प्रभावित करने वाली खासियत रही है।
डार अब पहली बार IPL खेलेंगे। उनके लिए यह बड़ा मौका है कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें।
उनका यह सौदा J&K क्रिकेट के लिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि वे इस क्षेत्र के सबसे बड़े घरेलू बोली खिलाड़ी बने हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


