- ड्रिंक एंड ड्राइव में 11 वाहन चालकों का लाइसेंस रद्द
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सड़क सुरक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में संचालित सभी स्कूल बसों का रंग पीला होना अनिवार्य है। प्रत्येक स्कूल बस में जीपीएस सिस्टम लगा होना चाहिए।
जांच के दौरान यदि किसी स्कूल बस में जीपीएस नहीं पाया गया या निर्धारित रंग का पालन नहीं किया गया तो संबंधित स्कूल/बस संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्ती बरतते हुए जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जा रही है।
अब तक ड्रिंक एंड ड्राइव के 11 मामलों में वाहन चालकों का लाइसेंस रद्द (सस्पेंड) किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बस स्टैंड सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाए।
बैठक में बताया गया कि हिट एंड रन से संबंधित 50 मामले लंबित हैं। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि इन मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
वाहन जांच के दौरान हेलमेट जांच पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ ओवरलोडिंग के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सड़क की स्थिति को लेकर निर्देश दिया कि कहीं भी सड़क पर गड्ढे न रहें। यदि कहीं गड्ढे पाए जाते हैं तो तत्काल मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने एवं दोबारा अतिक्रमण न लगे, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया।
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में कॉन्वेक्स मिरर लगाए जाने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिले में एक भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार न हो, इस उद्देश्य के साथ विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।
समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि सितंबर, अक्टूबर एवं नवंबर माह में कुल 3431 वाहनों की जांच की गई, जिससे ₹42.81 लाख से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी सहित सभी थाना प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


