जयपुर। पति की मौत के बाद घर में शोकसभा चल रही थी। पत्नी भी वहां मौजूद थी। अचानक पुलिस पहुंच गई। यह देखकर लोग हक्के बक्के रह गए। मामला राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के गच्छीपुरा का है।
यहां के निवासी एक पत्नी रेखा (21) ने अपने पति से सरकारी शिक्षिका की तैयारी करने की बात कही। पत्नी ने पहले से ही बी एड कर रखा था। पति ने उसे सपोर्ट करते हुए एक कोचिंग में दाखिला करा दिया।
पत्नी कोचिंग करने लगी। दो महीने बाद कोचिंग में ही पत्नी का एक युवक के साथ अफेयर हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। फिर पति को साइड करने के लिए प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया। उसकी हत्या कर दी। इस प्लान में पत्नी भी शामिल थी।
हत्या को दुर्घटना बताने के लिए शव को सड़क पर डाल दिया। पास में गाड़ी खड़ी कर दी। पहली नजर में पुलिस को भी सड़क हादसा ही लगा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की पेट की सारी पसलियां टूटी हुई एवं गले में चाकू के निशान पाए गये।
सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे कड़ाई से पूछताछ की। से पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सारी कहानी भी बता दी। प्रेमी राजूराम व जीवन राम को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के 7वें दिन शोकसभा थी। शोकसभा में पत्नी रेखा मौजूद थीं। इस दौरान पुलिस वहां पहुंची। उसे अरेस्ट कर लिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


